एजुकेशन

RRB Group D 2026 आंसर की पर ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि आज, rrbcdg.gov.in से दर्ज करें आपत्ति

RRB Group D 2026: 17 फरवरी को जारी आरआरबी ग्रुप डी 2026 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आज ही ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

Image

RRB Group D 2026 आंसर की पर ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि आज

RRB Group D 2026 Answer Key Objection Last Day: रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की 17 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद आंसर की पर आपत्ति की प्रक्रिया शुरू की गई। जारी आंसर से असंतुष्ट उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाएं और अपना रिजस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का प्रयोग कर प्रक्रिया पूरी करें। बता दें कि यदि उम्मीदवार किया गया दावा सही पाया गया तो इसके लिए उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे।

फाइनल आंसर के साथ जारी होगा रिजल्ट

आरआरबी द्वारा ग्रुप डी की आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। बता दे कि प्रोविजन आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार एक संभावित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती परीक्षा कब हुई थी?

आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन प्रमुख चरण 8, 9 जनवरी 2026 और 2 से 10 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की 17 को जारी की गई थी।

कैसे करें RRB Group D आंसर की आपत्ति दर्ज

1. आरआरबी ग्रुप डी आंसर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए असंतुष्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।

2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की के एक्टिव लिंक दिखाई देगा, जिस पर उम्मीदवार को क्लिक करना है।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों की स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा।

4. इसके बाद पंजीकरण संख्या (Registration Number), पासवर्ड (Password - Date of Birth) दर्ज करके लॉगइन बटन पर क्लिक करना है।

5. इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप उत्तर को सेलेक्ट कर पाएंगे।

6. इसके बाद अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

आंसर की पर आपत्ति प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। दावा सही साबित होने पर उम्मीदवारों को उस प्रश्न के लिए अंक मिलेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article