एजुकेशन

RRB ALP Result 2026 OUT: आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 rrbcdg.gov.in जारी, आसान स्टेप में करें PDF डाउनलोड

RRB ALP Result 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न रीजन में एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने परीक्षा रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB ALP Result 2026 OUT (Photo- Canva)

RRB ALP Result 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गई आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। RRB ALP परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट प्रकाशित कर दिए हैं। बता दें कि परीक्षा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार जोन-वार मेरिट सूची की पीडीएफ डाउनलोड कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

कब हुई थी RRB ALP 2026 परीक्षा?

आरआरबी एएलपी 2026 की परीक्षा का आयोजन 13 से 18 फरवरी के बीच किया गया है। यह सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, और रिजल्ट उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

जोन वाइस लिंक

आरआरबी एएलपी अहमदाबाद परिणाम 2026 पीडीएफ7478rrbahmedabad.gov.in
आरआरबी अजमेरrrbajmer.gov.in
आरआरबी बैंगलोरrrbbnc.gov.in
आरआरबी भोपालrrbbhopal.gov.in
आरआरबी भुवनेश्वरrrbbbs.gov.in
आरआरबी एएलपी बिलासपुर परिणाम 2026 पीडीएफ15074rrbbilaspur.gov.in
आरआरबी एएलपी चंडीगढ़ परिणाम 2026 पीडीएफ6522rrbcdg.gov.in
आरआरबी एएलपी चेन्नई परिणाम 2026 पीडीएफ5051rrbchennai.gov.in
आरआरबी एएलपी गोरखपुर परिणाम 2026 पीडीएफ1505rrbgkp.gov.in
आरआरबी गुवाहाटीrrbguwahati.gov.in
आरआरबी एएलपी जम्मू परिणाम 2026 पीडीएफ120rrbjammu.nic.in
आरआरबी एएलपी कोलकाता परिणाम 2026 पीडीएफ9924rrbkolkata.gov.in
आरआरबी एएलपी मालदा परिणाम 2026 पीडीएफ6149rrbmalda.gov.in
आरआरबी मुंबईrrbmumbai.gov.in
आरआरबी मुजफ्फरपुरrrbmuzaffarpur.gov.in
आरआरबी पटनाrrbpatna.gov.in
आरआरबी एएलपी प्रयागराज परिणाम 2026 पीडीएफ8838rrbald.gov.in
आरआरबी एएलपी रांची परिणाम 2026 पीडीएफ18239rrbranchi.gov.in
आरआरबी एएलपी सिकंदराबाद परिणाम 2026 पीडीएफ23636rrbsecunderabad.gov.in
आरआरबी एएलपी सिलीगुड़ी रिजल्ट 2026 पीडीएफ1335rrbsiliguri.gov.in
आरआरबी तिरुवनंतपुरमrrbthiruvananthapuram.gov.in

कैसे करें आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट डाउनलोड

स्टेप 1 - बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - ‘RRB ALP CEN 01/2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - एक नई विंडो खुलेगी, अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - रिजल्ट PDF दिखाई देगा, अपना रिजल्ट देखें और उसे डाउनलोड करें।

स्टेप 5 - इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह जोन वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article