MP Board 12th Second Exam Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गई एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि बोर्ड द्वारा परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर शाम 4 बजे कर दी गई है। एमपी बोर्ड 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से अपनी स्कोरकार्ड (MP Board Result 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में वह छात्र शामिल हुए थे, जो मुख्य परीक्षा में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे और इनमें सुधार करना चाहते थे या फिर उनकी परीक्षा में कंपार्टमेंट आई थी।
इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
mpbse.nic.in
result.mponline.gov.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - mpbse.nic.in, MP Board 12th Second Exam Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट जारी, खत्म हुआ 1.47 लाख छात्रों का इंतजार
कैसे करें एमपी बोर्ड दूसरी परीक्षा रिजल्ट 2026?
स्टेप 1 - एमपी बोर्ड दूसरी परीक्षा के रिजल्ट एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए MPBSE MP 12th Second Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4 -अब, सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और पीडीएफ बनाकर आगे के लिए सेव करें।
