एजुकेशन

RRB ALP Exam Date 2025: रेलवे ने जारी की एएलपी परीक्षा की तिथियां, यहां से करें नोट

RRB ALP Exam Date 2025 CBT 1: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एएलपी परीक्षा 2025 की तारीखें बता दी हैं। असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) पद के लिए लिखित परीक्षा देने वाले उम्मीदवार रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेड्यूल देख सकते हैं।

Image

रेलवे ने जारी की एएलपी परीक्षा की तिथियां

RRB ALP Exam Date 2025 CBT 1: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एएलपी यानी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीखें बता दी हैं। अगर आप भी इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे, तो यहां खबर में देखें कब होगी परीक्षा? ध्यान रहे, स्क्रीनिंग सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों की CBT-1 में मेरिट के आधार पर होगी, जिन्होंने एक ही RRB चुना है।

RRB ALP Exam Date 2025, परीक्षा का शेड्यूल

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 16 से 18 फरवरी, 2026 तक होगी। CBT-1 सिर्फ एक स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और मेरिट के आधार पर CBT-2 के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। स्क्रीनिंग सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों की CBT-1 में मेरिट के आधार पर होगी, जिन्होंने एक ही RRB चुना है।

कब आएगी परीक्षा केंद्र की जानकारी?

परीक्षा शहर की स्लिप उम्मीदवारों को फाइनल परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले मिल जाएगी। ई-कॉल लेटर परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी वाले लिंक में बताई गई परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

RRB ALP Exam Date 2025 Notice कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध RRB ALP Exam 2025 नोटिस पर क्लिक करें।

3. एक नई PDF फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं।

4. पेज डाउनलोड करें और इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कितने पदों को भरा जाना है?

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों को भरा जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अप्रैल को शुरू हुई और 11 मई, 2025 को खत्म हुई। संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article