RRB ALP 2026 Exam Schedule: आरआरबी ने जारी की सहायक लोको पायटल की रिवाइजड एग्जाम डेट, यहां देखें पूरा शेड्यूल
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 30, 2026, 01:39 PM IST
RRB ALP 2026 Exam Dates Revised: रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में आरआरबी एएलपी 2026 (RRB ALP 2026) संशोधित परीक्षा तिथियां जारी कर दी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जो उम्मीदवार आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होन वाले थे, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
आरआरबी ने जारी की सहायक लोको पायटल रिवाइजड एग्जाम डेट (Photo - Canva)
RRB ALP 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एएलपी 2026 (RRB ALP 2026) की एग्जाम डेट को रिवाइज किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस संबंध में आधिकारिक तौर पर नोटिस भी जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने सहायक लोको पायलट पद की भर्ती के लिए आवेदन किया था और उसके लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वह RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिवाइड एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं। परीक्षा की तिथियों में हुए बदलाव से उम्मीदवारों को रिवीजन करने के लिए थोड़ा समय और मिल गया है।
RRB ALP 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की रिवाइज एग्जाम डेट
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, RRB ALP 2026 परीक्षा का आयोजन अब 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में परीक्षा तिथियों के साथ एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी, एग्जाम डेट और ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने के लिए और अन्य आवश्यक जानकारी दी गई है।
RRB ALP 2026: परीक्षा अवधि
बता दें कि आरआरबी एएलपी परीक्षा 2026 का आयोजन 60 मिनट यानी एक घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यानी परीक्षा कुल 75 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारों को एक अंक प्राप्त होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है।
RRB ALP 2026: परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक अनिवार्य
बता दें कि सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए आयोजित होन वाली परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक, एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।
RRB ALP 2026 रिवाइज एग्जाम डेट कैसे करें चेक?
1. RRB ALP 2026 रिवाइज एग्जाम डेट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को RRB ALP 2026 Revised Exam Date का नोटिस दिखाई देगा।
3. दिए गए इस लिंक पर उम्मीदवार क्लिक करें।
4. अब आपकी स्क्रीन पर RRB ALP 2026 रिवाइज एग्जाम 2026 का नोटिस आ जाएगा, जिसमें परीक्षा कि तिथियों की जानकारी दी गई है।
उम्मीदवार इसके अनुसार परीक्षा की तैयारी करें। बता दें कि अभी RRB ALP 2026 का एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया गया है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। लेकिन इस बीच उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लेटेस्ट अपडेट के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।
RRB ALP Vacancy 2026: रिक्तियों की जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट के 9970 पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि भर्ती के लिए पिछले साल यानी 12 अप्रैल 2025 में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस साल फरवरी में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।