एजुकेशन

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा कार्यक्रम जारी, 7 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर 2025 तक चलेंगी ।

Image

RPSC Sarkari Naukri

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर 2025 तक चलेंगी । आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा के सुगम संचालन के दृष्टिगत 8 विषयों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में सामाजिक विज्ञान, ग्रुप-बी मे हिंदी, गुप-सी में विज्ञान, संस्कृत एवं उर्दू तथा ग्रुप-डी के अन्तर्गत गणित, अंग्रेजी एवं पंजाबी विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम निम्नानुसार हैः-

ग्रुप-ए: 7 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ग्रुप- बी: 8 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ग्रुप- सी: 9 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 10 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक संस्कृत एवं 3 से 5.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ग्रुप‘डी:- 11 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 12 सितंबर 2025 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक अंग्रेजी एवं 3 से 5.30 बजे तक पंजाबी विषय की परीक्षा आयेाजित की जाएगी।

8 विषयों के कुल 2129 पद

आयोग द्वारा 11 दिसंबर 2024 को माध्यमिक शिक्षा विभाग में 8 विषयों हेतु वरिष्ठ अध्यापक के कुल 2129 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों में हिंदी - 288 पद, अंगेजी -327 पद, गणित- 694 पद, विज्ञान- 350 पद, सामाजिक विज्ञान -88 पद, संस्कृत -309 पद, पंजाबी - 64 पद, उर्दू - 9 पद शामिल हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article