एजुकेशन

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान में 12 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, आरपीएससी ने जारी की एग्जाम की तारीखें

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को 5 विभिन्न भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा 17 जुलाई को इन भर्तियों का विज्ञापन जारी किया गया था। इनके तहत 5 विभिन्न विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

Image

आरपीएससी ने जारी की 5 विभिन्न भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथि

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को 5 विभिन्न भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा 17 जुलाई को इन भर्तियों का विज्ञापन जारी किया गया था। इनके तहत 5 विभिन्न विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आयोग सचिव ने बताया उक्त भर्ती परीक्षाओं का आयोजन वर्ष 2026 के अप्रैल माह से जुलाई माह तक किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

किस दिन होगी कौन सी परीक्षा

उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग के 1015 पदों हेतु 5 अप्रैल 2026, पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) के 1100 पदों तथा सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) के 281 पदों हेतु 19 अप्रैल 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) के 3225 पदों हेतु भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई से 16 जून 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है। 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के 6500 पदों हेतु भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।

कब से कब तक होंगे आवेदन

सहायक कृषि अभियंता के पदो हेतु 28 जुलाई से 26 अगस्त 2025, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों हेतु 5 अगस्त से 3 सितंबर 2025, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों हेतु 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025, प्राध्यापक एवं कोच के पदों हेतु 14 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तथा वरिष्ठ अध्यापक पदों के ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक किए जा सकेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article