एजुकेशन

RPSC RAS Result 2023: जारी होने जा रहा आरपीएससी आरएएस रिजल्ट, जानें जनरल SC, ST और OBC का कट ऑफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 8, 2023, 03:00 PM IST

RPSC RAS Result 2023, RPSC RAS Prelims Cut Off Marks 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां संभावित कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

RPSC RAS Result 2023

Photo : iStock

RPSC RAS Result 2023, RPSC RAS Prelims Cut Off Marks 2023: आरपीएससी आरएएस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा (RPSC RAS Prelims Exam 2023) में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RPSC RAS Prelims Result 2023: कब तक आएगा प्रीलिम्स रिजल्ट

राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी 1 अक्टूबर की शाम जारी कर दी गई थी। अब आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।

RPSC RAS Prelims Cut Off 2023: कितना होगा प्रीलिम्स कट ऑफ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही आयोग कट ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। अभ्यर्थी यहां परीक्षा की संभावित कट ऑफ भी चेक कर सकते हैं।

CategoryRPSC RAS Prelims Cut Off 2023
जनरल78 - 79
जनरल (टीएसपी)70 - 71
एससी71 - 72
एसटी76 - 77
एसटी (टीएसपी)58 - 59
ओबीसी95 - 96

RPSC RAS Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा मेन्स एग्जाम की डेट भी तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में 905 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article