एजुकेशन

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा? BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने बता दिया

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

Image

Anand Kishore

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार (20 फरवरी) को 10वीं 12वीं रिजल्ट का संभावित समय बता दिया है। आनंद किशोर का कहना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं, मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board 10th 12th Result 2025: कब तक चलेगी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक किया गया। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई और यह 25 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल 12वीं परीक्षा के लिए करीब 12 लाख और 10वीं परीक्षा के लिए 15 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। अब रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Bihar Board Result 2025

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुई एसएससी जेई फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से करें डाउलनोड

Bihar Board Result 2025: इन स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका

बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलता है। वहीं, रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट अपनी कॉपी रीचेक भी करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article