एजुकेशन

RPSC RAS Mains 2023 Marks: जारी हुए राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के अंक, तुरंत करें चेक

RPSC RAS Mains 2023 Marks OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 26 मार्च को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से अपने अंक चेक करें।

Image

आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023 के अंक जारी

RPSC RAS Mains 2023 Marks Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 26 मार्च को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के अंक जारी कर दिए हैं। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से अपने अंक चेक कर सकते हैं। RPSC RAS Mains 2023 Marks को rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है, आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी RPSC RAS Mains 2023 Marks Check कर सकते हैं।

RPSC RAS Mains 2023 Exam

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 (RPSC RAS Mains 2023 Paper) का आयोजन 20 और 21 जुलाई को किया गया था।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 905 रिक्तियों को भरा जाना है। इनमें से राज्य सेवाओं में 424 और अधीनस्थ सेवाओं में 481 पदों को भरा जाएगा।

RPSC RAS Mains 2023 Marks How to Check

RPSC RAS Mains 2023 Marks Download करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को चेक करें:

  • rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • "समाचार और घटनाएं" सेक्शन पर जाएं।
  • "राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023" के लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो में फिर से उसी लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • "सबमिट" पर क्लिक करें।
  • आपके अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

RPSC RAS मुख्य परीक्षा 2023 अंक: जानें मार्किंग स्कीम के बारे में

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। परीक्षा में स्नातक स्तर पर बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे।

आगे क्या

जो उम्मीदवार RPSC RAS मुख्य परीक्षा 2023 के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे साक्षात्कार दौर (जिसे व्यक्तित्व परीक्षण या मौखिक परीक्षा भी कहा जाता है) में आगे बढ़ेंगे, जो कि 100 अंकों के लिए होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article