एजुकेशन

RPSC RAS Result 2023: राजस्थान आरएएस का रिजल्ट जारी, अजमेर के कुशल चौधरी ने किया टॉप

Rpsc Ras Final Result 2023 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया। अजमेर के कुशल चौधरी ने पूरे राज्य में रैंक 1 हासिल की है।

Image

RPSC RAS Result 2023: आरपीएससी आरएएस रिजल्ट जारी

Rpsc Ras Final Result 2023 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया। इसमें 2166 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में सम्मिलित किया गया है। आयोग द्वारा राज्य सेवा के 491 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 481 कुल 972 पदों के विरूद्ध 2188 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 21 अप्रेल 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक चरणबद्ध रूप से किया जा रहा था। परिणाम संबधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। इसमें आवेदित 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों में से 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 20 अक्टूबर 2023 को जारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के क्रम में 19 हजार 352 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा 20 से 21 जुलाई 2024 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 16 हजार 405 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मुख्य परीक्षा का परिणाम 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया था।

रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें: RPSC RAS Final Result 2023 Download PDF

आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके अपना रिजल्ट खुद आसानी से चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां News and Events वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां सबसे ऊपर आपको Final Result (After Interview) of Raj.State and Sub.Services Comb.Comp. Exam 2023 का लिंक नजर आएगा।
  • इसपर क्लिक करते ही आपके सामने RAS 2023 फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी। इसमें मेरिट और सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की लिस्ट आपको नजर आएगी।
  • आप Ctrl+F करके अपना रोल नंबर सर्च करें। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप सेलेक्ट हो गए हैं।

किसने किया टॉप

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को जारी किए गए राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के रिजल्ट में अजमेर के कुशल चौधरी ने पूरे राज्य में रैंक 1 हासिल की है। उनके बाद अंकिता पराशर दूसरे नंबर पर और परमेश्वर चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। तीनों टॉपर अजमेर जिले के हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article