एजुकेशन

ICAI ने जारी किया CA फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से इन प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICAI ने जारी किया CA फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

ICAI CA Final Nov Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाना होगा और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। ध्यान रहे, संस्थान उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी डाक से नहीं भेजेगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अपने पास रखना होगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जरूरी निर्देश दिए होंगे।

2 नवंबर से शुरू होंगे CA Final के एग्जाम

ICAI की ओर से CA Final नवंबर 2026 की परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित की जाएगी। ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 नवंबर को होंगे, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को निर्धारित है।

परीक्षा का विषयवार टाइम टेबल नीचे देख सकते हैं:

पेपरपरीक्षा की तारीखसमय
Financial Reporting2 नवंबर 2026दोपहर 2 से 5 बजे
Advanced Financial Management4 नवंबर 2026दोपहर 2 से 5 बजे
Advanced Auditing & Professional Ethics6 नवंबर 2026दोपहर 2 से 5 बजे
Direct Tax Laws & International Taxation9 नवंबर 2026दोपहर 2 से 5 बजे
Indirect Tax Laws11 नवंबर 2026दोपहर 2 से 5 बजे
Integrated Business Solutions13 नवंबर 2026दोपहर 2 से शाम 6 बजे

CA Final Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।

2. होमपेज पर CA Final Admit Card के लिंक को खोलें।

3. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड या मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।

4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. हॉल टिकट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारियां

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ लें। अगर किसी जानकारी में गलती नजर आती है, तो समय रहते ICAI से संपर्क करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article