RPSC RAS Admit Card 2024 Released check hall ticket from rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हाॅल टिकट आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग करते हुए बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों द्वारा राजस्थान यूनिवर्सिटी में धरना और अनशन कर रहे हैं, जिसमें 12 से अधिक अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हो चुकी है।
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर दिए गए आरपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर आदि डिटेल दर्ज कर लाॅगिन करें
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित RAS भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जून को हाने वाली है। वहीं, अब तक बीती RAS भर्ती 2023 की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
आरएएस परीक्षा तिथि बढ़ाने को लेकर सियासी घमासान
दूसरी ओर मंत्री किरोड़ी मीणा के आवास के बाहर अभ्यर्थी बैठे हैं और धरना दे रहे हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं अभ्यर्थियों की ओर मुख्यमंत्री का संवाद करवाऊंगा। जयपुर में आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान की सरकार को घेरते हुए कहा कि तारीख बढ़ाने के मामले में सरकार की ओर से अनिर्णय और असमंजस की स्थिति है, जबकि परीक्षा में सिर्फ 4 दिन बचे हैं।
