एजुकेशन

RPSC Rajasthan Police SI Recuitment 2025: खुशखबरी! राजस्थान पुलिस एसआई के 1015 पद पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट करें अप्लाई

RPSC Rajasthan Police SI Recuitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग के सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो (Rajasthan Police SI Recuitment 2025) गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Rajasthan Police SI Recuitment) सकते हैं। यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व पीईटी और पीएसटी के जरिए किया जाएगा।

Image

RPSC Rajasthan Police SI Recuitment 2025: राजस्थान पुलिस एसआई के 1015 पदों पर निकली वैकेंसी

RPSC Rajasthan Police SI Recuitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Police SI Recuitment 2025) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो (Rajasthan Police SI Recuitment) गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (RPSC Police SI Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2025 है। यहां आप आरपीएससी एसआई के पदों का विवरण, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RPSC Police SI Recuitment 2025: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

  • सब इंस्पेक्टर - 896 पद
  • प्लाटून कमांडर - 64 पद
  • सब इंस्पेक्टर अनुसूचित क्षेत्र - 25 पद
  • सब इंस्पेक्टर (आईबी) - 26 पद
  • सब इंस्पेक्टर संहरिया - 4 पद

RPSC Rajasthan Police SI Recuitment: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

राजस्थान एसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान होना जरूरी है और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

RPSC Rajasthan Police SI Vacancy 2025: शारीरिक पात्रता

वहीं राजस्थान पुलिस एसआई के लिए शारीरिक पात्रता की बात करें तो पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेमी होनी चाहिए। सीना 81 सेमी और 5 सेमी फूलने के बाद 86 सेमी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

RPSC Rajasthan Police SI Recuitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Police SI Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरी भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

RPSC Rajasthan Police SI Selection Process: चयन प्रक्रिया

आरीएससी एसआई के पदों पर चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article