RPSC Junior Assistant Exam 2024: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2024 में चयनित नॉन-टीएसपी संवर्ग के 20 सफल अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सुधार (अनुभाग-3) विभाग द्वारा भू प्रबन्ध विभाग आवंटित किया है। इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आगामी 03 अक्टूबर को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक जयपुर स्थित भूमि–प्रबन्ध आयुक्त कार्यालय, विमान भवन गोपालबाड़ी में आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर 401942, 402474, 402939, 403582, 404692, 411401, 412987, 413341, 415273, 419174, 419350, 424347, 427524, 428173, 428825, 431855, 439230, 441490, 444141, 446981 है।
भू-प्रबन्ध आयुक्त ने बताया कि सत्यपान के समय आवश्यक दस्तावेजों यथा नियुक्ति आदेश, प्रमाण पत्र,शपथ पत्र की सूची व विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट https://landrevenue.rajasthan.gov.in/settlement पर उपलब्ध है।
जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य सूची जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए आयोजित जनसंपर्क अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मुख्य सूची जारी कर दी गई है। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि 9 जुलाई 2025 को घोषित लिखित परीक्षा के परिणाम में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 25 और 26 सितंबर 2025 को आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के उपरांत, संबंधित सेवा नियमानुसार कुल 6 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमानुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अंतर्गत 30 विषयों के कुल 574 पद विज्ञापित किए गए हैं। इनके लिए अभी तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। नवीन विज्ञापन के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2025 (रात्रि 12 बजे तक) हैे।
