एजुकेशन

RPSC Assistant Professor Admit Card 2023: जारी हुआ आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

RPSC Assistant Professor Admit Card 2023 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, शारीरिक प्रशिक्षक और गृह विज्ञान के प्रोफेसर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमि कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC Assistant Professor Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर का एडमिट कार्ड

RPSC Assistant Professor Admit Card 2023 Released: आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (RPSC Assistant Professor Admit Card) सूचना है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, शारीरिक प्रशिक्षक और गृह विज्ञान के प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

आरपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस बार सहायक प्रोफेसर की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Assistant Professor Admit Card 2023 Download

  1. सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RPSC Rajsthan Assistant Professor Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPSC Assistant Professor Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

यदि आपको अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो तुरंत ऑफिशियल साइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, तुरंत इसमें सुधार किया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RPSC Assistant Professor Admit Card 2023: कुल कितनी वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभाग में कुल 533 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें लाइब्रेरियन के लिए 247 पद, पीटीआई के लिए 247 पद और एपी गृह विज्ञान के लिए 39 पद शामिल हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article