एजुकेशन

RPF Constable Result 2025, Sarkari Result: एक क्लिक से डाउनलोड करें आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट, जानें मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स

RPF Constable Result 2025 Sarkari Result PDF Download (आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा): रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां आरपीएफ कांस्टेबल के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

RPF Constable Result 2025

RPF Constable Result 2025, Sarkari Result PDF Download (आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा): आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।

RPF Constable Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 28 मार्च 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

How to download RPF Constable Result 2025

  • सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF Constable Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से 4208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article