एजुकेशन

Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस पर स्टूडेंट्स के लिए 50-100-200 शब्दों की आसान स्पीच, लूट लेंगे वाहवाही

Republic day essay in hindi 2026 : गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छात्र भाषण देते हैं और निबंध लिखते हैं। गणतंत्र दिवस पर खासतौर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ निबंध या फिर Essay लेकर आए हैं, जिससे आप स्पीच तैयार कर सकते हैं।

Republic Day Essay In Hindi

Republic Day Essay In Hindi

Republic Day Speech In Hindi 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर पूरा देश गर्व और सम्मान के साथ खड़ा है। इस साल भारत अपना 77 वां रिपब्लिक डे मना रहा है। भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली मगर भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसी दिन को याद करते हुए हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ये दिन आम आदमी के अधिकार और लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छात्र भाषण देते हैं और निबंध लिखते हैं। गणतंत्र दिवस पर खासतौर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ निबंध या फिर Essay लेकर आए हैं, जिससे आप अपनी रिपब्लिक डे स्पीच तैयार कर सकते हैं।

इस साल की गणतंत्र दिवस की थीम रखी गई है- वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत। इस साल वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ भी है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ शानदार निबंध लेकर आए हैं, जिन्हें लिखकर आप पूरी क्लास में छा सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर 100 शब्दों की स्पीच Republic Day 100 Words Speech

आज हम सभी यहां पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2026 के पावन मौके पर इकट्ठा हुए हैं। इस दिन साल 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था और भारत एक डेमोक्रेटिक गणराज्य बना। आज का दिन हमें हमारे कर्तव्यों और अधिकारों की याद दिलाता है। हमें इनका अच्छी तरह से पालन करना चाहिए और एक अच्छा नागरिक बनना चाहिए। साथ ही अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए।

आज के खास मौके पर हम सभी को ये प्रण लेना चाहिए कि हम सब पढ़-लिखकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे और भारत को आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ाएंगे।

धन्यवाद।

जय हिंद।

Republic Day 150 Words Speech गणतंत्र दिवस पर 150 शब्दों की स्पीच

आदरणीय मुख्य अतिथि,

सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों,

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हम हर साल 2026 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। ये दिन हमारे लिए बेहद खास है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान हमें हमारे अधिकार और कर्तव्य बताता है और सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। इसी संविधान के चलते भारत एक लोकतांत्रिक देश बना।

हमारे देश को आजादी दिलाने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। गणतंत्र दिवस हमें उनके त्याग और बलिदान को याद करने का मौका देता है।

हर साल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित की जाती है। इस परेड में भारत की संस्कृति, सेना की ताकत और एकता की सुंदर झलक देखने को मिलती है। ये परेड हर भारतीय के मन में गर्व और देशप्रेम की भावना भर देती है।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article