Republic Day Speech In Hindi 10 Lines: गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में 10 लाइन, यहां पढ़ें रिपब्लिक डे स्पीच
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 26, 2026, 06:31 AM IST
Republic Day Speech In Hindi 10 Lines, Gantantra Diwas Par Speech, Bhashan (गणतंत्र दिवस पर भाषण): 26 जनवरी ना केवल एक तारीख है बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। यही वह दिन है जब भारतीय संविधान को लागू किया गया था। साथ ही भारत देश ने खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था। इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गणतंत्र दिवस पर स्पीच, भाषण लेकर आए हैं। यहां देखें Republic Day Speech, Republic Day Speech In Hindi
Republic Day Speech In Hindi 10 Lines: यहां देखें गणतंत्र दिवस पर सबसे सरल व दमदार भाषण
Republic Day Speech In Hindi 10 Lines, Gantantra Diwas Par Speech, Bhashan (गणतंत्र दिवस पर भाषण): 26 जनवरी को यानी आज देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम देखने (Republic Day Speech In Hindi) को मिलेगी। इस दिन 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया (Republic Day Speech In Hindi 10 Lines) जाता है। हालांकि पहली बार 26 जनवरी को परेड राजपथ पर नहीं बल्कि इरविन स्टेडियम में हुई थी। 1950 से 1954 तक परेड इरविन स्टेडियम (अब नेशनल स्टेडियम), किंग्सवे कैंप और लाल किले के मैदान में हुई। इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत देश को संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य घोषित किया था।
आज कौन सा गणतंत्र दिवस ?
आज भारत में संविधान लागू हुए कुल 76 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से लेकर सामाजिक स्थलों पर धूमधाम से देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दिन के महत्व और इतिहास का जिक्र करने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए रिपब्लिक डे स्पीच, भाषण लेकर आए हैं।
Republic Day Speech In Hindi 10 Lines
- 26 जनवरी ना केवल एक तारीख है बल्कि हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है।
- आज हम सभी यहां 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एकत्रित हुए हैं।
- यही वह दिन है जब भारतीय संविधान वर्ष 1950 में लागू हुआ था।
- गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
- यह केवल एक तारीख नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों, संघर्षों और बलिदान का परिणाम है।
- इस दिन भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर ध्वज फहराते हैं और भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।
- बता दें भारतीय संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत और लंबा लिखित संविधान है।
- भारतीय संविधान 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था।
- इस संविधान में मूल रूप से 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थी।
Republic Day Speech In Hindi For Students
आदरणीय प्रधानाचार्य उपप्रधानाचार्या जी, प्रिय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियो। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी यहां भारत के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यही वह दिन है जब भारत ने खुद को संप्रभु, लोकतांत्रित और गणराज्य घोषित किया था। इस बार भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इससे पहले भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन संविधान लागू होने के बाद ही भारत को असली पहचान मिली थी।
Republic Day Short Speech 2026
साथियों आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। देशभर में इसकी एक अलग धूम देखने को मिल रही है। पूरा देश तिरंगामय हो गया है। स्कूल कॉलेज से लेकर हर तरफ भारत माता की जय के नारे गूंज रहे हैं। जगह जगह रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास का वर्णन करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। साथियों आज का भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विज्ञान, तकनीक, खेल, शिक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यह हम सभी देशवासियों के लिए गर्व का पल है।
Republic Day Short Speech In Hindi 2026
आज का दिन भारत के इतिहास का एक अत्यंत गौरवशाली और महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन हमारे देश ने अपना संविधान अपनाया और भारत एक संपूर्ण गणतंत्र राष्ट्र बना। भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली, लेकिन देश को सही दिशा देने वाला संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। आज भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन प्रत्येक भारतवासियों के लिए गर्व का पल है। आज के दिन हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हैं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।