एजुकेशन

खत्म हुआ इंतजार! इस तारीख को जारी होगा रीट नोटिफिकेशन, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) की ओर से रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन इसी महीने जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां रीट परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

REET Notification 2025

राजस्थान रीट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने प्रदेश में अध्यापक बनने की चाहत रखने वाले लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। उनके निर्देश पर अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के आवेदन 1 दिसंबर 2024 से शुरू होंगे। रीट परीक्षा की विज्ञप्ति 25 नवंबर तक जारी की जाएगी और शुल्क रीट-2022 के समान ही रहेगा।

कब व कैसे होगी परीक्षा

राजस्थान रीट परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो रीट के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलते हैं और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

How to apply for REET Exam 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: जारी हुई एसएससी सीएचएसएल टियर 2 सिटी स्लिप, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड

राज्य स्तरीय परीक्षा

राजस्थान रीट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। रीट परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। रीट पेपर 1 कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षक पदो पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि, दूसरा पेपर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए होता है। अभ्यर्थी दोनों रीट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article