एजुकेशन

REET 2023 Notification: जारी हुआ राजस्थान रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन, 48 हजार पदों पर नौकरी का शानदार मौका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 14, 2022, 08:22 PM IST

REET 2023 Notification: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से परीक्षा का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Image

रीट नोटिफिकेशन 2023

Photo : iStock

REET Notification 2023, RSMSSB Teacher Recruitment 2023: शिक्षक पदों पर सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

REET Exam 2023: कब होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रथम लेवल और द्वितीय लेवल शिक्षक के 48000 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 41982 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 6018 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

Rajasthan REET Exam 2023: किसके लिए कौन सी परीक्षा

रीट परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षक पदो पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि, दूसरा पेपर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए होता है।

How to download RSMSSB Primary and Upper Primary Teacher Notification 2023: ऐसे डाउनलोड करें रीट परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 'Latest News'के सेक्शन में जाएं।
  • यहां 'Primary & Upper Primary School Teacher (Level-1 & Level-2) 2022 : Short Advertisement'के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रीट परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी रीट नोटिफिकेशन 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Teacher Recruitment 2023: वेबसाइट पर रखें नजर

बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रीट परीक्षा 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article