एजुकेशन

SSC CGL Answer Key 2022: एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की, ssc.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 14, 2022, 04:19 PM IST

SSC CGL Answer Key 2022: एसएससी सीजीएल आंसर की का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग किसी भी वक्त टियर 1 एग्जाम की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी सीजीएल आंसर की 2022

Photo : iStock

SSC CGL Answer Key 2022, SSC CGL Tier 1 Answer Key 2022 : एसएससी सीजीएल परीक्षा खत्म हो चुकी है। आयोग की ओर से परीक्षा के लिए आंसर की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिसके बाद एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम 2022 (SSC CGL Tier 1 Exam 2022) में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Exam 2022: कब हुई परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल 10+2 टियर 1 परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक किया गया था। टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य माने जाएंगे। टियर 2 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किए जाने की संभावना है।

SSC CGL Answer Key 2022: आंसर की जल्द

एसएससी सीजीएल परीक्षा की फिलहाल प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और फिर रिजल्ट जारी होगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC CGL Tier 1 Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल आंसर की 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates' Response Sheet(s) of Combined Graduate Level Examination (Tier-I) - 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों मे ग्रुप बी और ग्रुप सी के लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 नवंबर से 13 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article