Police SI and Constable Posts Vacancy 2023: राज्य पुलिस विभाग में बंपर पुलिस भर्ती को लेकर घोषणा की गई है। यहां अगले साल 2023 की शुरुआत में ही 1800 से ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल और करीब 300 के करीब पदों पर एसआई की भर्ती की जानी है। यानी कुल मिलाकर पुलिस के 2100 पदों पर भर्ती किए जाने की योजना है। राज्य में यह फैसला किया गया है कि पंजाब के अंदर जो विभागीय पद खाली थे उन्हें भरने को शुरुआत की जाएगी ताकि जो 5 से 6 वर्ष से पद खाली पड़े थे उन पोस्ट को 2023 में भरा जाए। यह फैसला 12 दिसंबर को हुई कैबिनिट की बैठक में लिया गया है।
बैठक का हिस्सा बने राज्य सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया है कि सरकार की ओर से राज्य पुलिस के विभाग में एसआई और कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया हर साल जारी रखा जाएगा।
Punjab Police Constable and SI Recruitment (नोटिफिकेशन, एप्लिकेशन और चयन)
पंजाब वित्त मंत्री की ओर से इस भर्ती के बारे में घोषणा करते हुए कहा गया, 'मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट की ओर से इस बात का निर्णय लिया गया है कि पंजाब पुलिस के अंदर युवाओं को लेकर भर्ती हर साल ही भर्ती होगी। इस योजना के अनुसार राज्य पुलिस विभाग की ओर से 1800 कांस्टेबल के साथ 300 सब-इंस्पेक्टर यानी एसआई के पदों को लेकर नोटिफिकेशन जारी करते हुए, आवेदन और चयन प्रक्रिया 2023 साल के अंदर ही पूरी कर ली जाएगी।'
कब तक होगा फिजिकल टेस्ट: राज्य सरकार के मंत्री की ओर से इस भर्ती के लिए महत्वपूर्ण शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीजीटी आयोजित कराने को लेकर भी समय का अनुमान साझा कर दिया गया है। अगल साल 2023 में सितंबर महीने के अंदर इसके आयोजित किए जाने की संभावना है।
