एजुकेशन

REET Mains Level 2 Answer Key 2023 : जारी हुई राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 2 की फाइनल आंसर की, यहां करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 05:49 PM IST

REET Mains Level 2 Answer Key Released at rsmssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान सेवा चयन बोर्ड ने रीट मेन्स लेवल 2 की आंसर की फाईनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

REET Mains Level 2 Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें रीट मेन्स 2023 की फाइनल आंसर की

REET Mains Level 2 Answer Key Released at rsmssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सेवा चयन बोर्ड ने अपर प्राइमरी शिक्षक लेवल 2 भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप अपने प्रश्नों के उत्तर का अनुमान लगा सकते हैं। पिछले आंकड़ो को देखें तो फाइनल आंसर की जारी होने के एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।

बता दें इस परीक्षा के तहत शिक्षक के कुल 4 हजार 712 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

REET Mains Level 2 Answer Key: यहां डाउनलोड करें आंसर की

  • rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RSMSSB REET Level 2 Anwer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट डाउनलोड कर लें।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

REET Mains Final Answer Key: कब जारी होगा रिजल्ट

बता दें फाइनल आंसर की जारी होने के एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि, कल यानी 06 जून को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, आधिकारिक साइट पर लगातार नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचि कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article