एजुकेशन

REET Exam Date 2023: जारी हुई रीट परीक्षा की तारीख, जानें rsmssb.rajasthan.gov.in पर कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 7, 2023, 08:20 PM IST

REET Exam Date 2023, REET Admit Card 2023: रीट एग्जाम शेड्यूल का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रथम लेवल और द्वितीय लेवल शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां एडमिट कार्ड पर अपडेट चेक कर सकते हैं।

Image

REET Exam Date 2023

Photo : iStock

REET Exam Date 2023, REET Main Admit Card 2023: रीट एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रथम लेवल और द्वितीय लेवल शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर आज घोषित कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो यहां रीट एग्जाम डेट 2023 (REET Exam Date 2023) चेक कर सकते हैं।

REET Exam Schedule 2023: जारी हुआ रीट शेड्यूल

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम - कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल द्वितीय - कक्षा 6 से 8) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

REET Main Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

रीट परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख (REET Admit Card 2023 Date) तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download RSMSSB REET Exam Date 2023 Notice

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर न्यूज एंड नोटिफिकेशन के सेक्शन मे जाएं और Primary & Upper Primary School Teacher 2022 : Exam Schedule and Guideline के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रीट एग्जाम नोटिस 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RSMSSB REET Exam Date 2023 Notice - Direct Link

REET Exam Date 2023: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्याम से राजस्थान में प्रथम लेवल और द्वितीय लेवल शिक्षक के 48000 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 41982 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 6018 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article