एजुकेशन

REET Exam 2025: रीट परीक्षा का बदल गया पैटर्न, बहुविकल्पीय में 4 नहीं 5 ऑप्शन, जानें कब होगा एग्जाम

Rajasthan REET Exam 2025 Date and Time: राजस्थान में टीचर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली रीट एग्जाम को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) के लिए एग्जाम पैटर्म में बदलाव किया गया है। राजस्थान में लाखों बेरोजगार अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

Image

रीट एग्जाम पैटर्न में बदलाव

Photo : iStock

Rajasthan REET Exam 2024 Date and Time: राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) के लिए एग्जाम पैटर्म में बदलाव किया गया है। राजस्थान में लाखों बेरोजगार अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। रीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है।

राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए रीट एग्जाम का पैटर्न अब बदल दिया गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि साल 2024-25 रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं एग्जम पैटर्न में क्या-क्या बदला है।

REET Exam Pattern Changed: इन बदलावों के साथ होगी परीक्षा

  • रीट परीक्षा में स्टूडेंट्स को पांच ऑप्शन दिए जाएंगे।
  • इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पांचों ऑप्शन में से एक को भरना जरूरी होगा।
  • ऐसा नहीं करने पर स्टूडेंट्स की माइनस मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है।
  • ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी के रोल नंबर के साथ उसकी फोटो लगे हो सकते हैं।
  • अगर स्टूडेंटस 10 सवालों तक आंसर शीट में कोई ऑप्शन नहीं भरता है, तो नेगेटिव मार्किंग होगी।

REET Exam के लिए नोटिफिकेशन

अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रहेगा तथा फीस पूर्ववत ही रहेगी। परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक अपडेट करने तथा परीक्षा में 5वां विकल्प भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे हफ्ते में होगी।

राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की कि उसने परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स को अपडेट करने और इसमें शामिल करने का निर्णय लिया है। बता दें कि रीट परीक्षा राजस्थान के स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article