एजुकेशन

REET Admit Card 2025: reet2024.co.in पर जारी होगा रीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, नोट करें एग्जाम की तारीख

REET Admit Card 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से रीट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, reet2024.com.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

REET Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें रीट 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड

REET Admit Card 2025: रीट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (REET Admit Card 2025) खबर है। नोटिफिकेशन में दी गई तारीख 19 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक से दो दिन के भीतर प्रवेश पत्र जारी कर (REET Admit Card 2025) दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in, reet2024.com.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

REET Exam Date 2025

बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट की परीक्षा का आयोजन राज्यभर ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 फरवरी 2025 को करवाया जाएगा। 27 फरवरी को परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। वहीं 28 फरवरी को एग्जाम एक पाली में होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

REET Admit Card 2025 Download

  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in, reet2024.com.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर REET Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

REET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. पिता का नाम
  4. परीक्षा केंद्र का पता
  5. परीक्षा केंद्र का नाम

REET Exam 2025: बायोमेट्रिक और फेस रिजेक्शन के जरिए होगा सत्यापन

बीते दिनों बोर्ड ने बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए हैं। जिसमें प्रदेश में पहली बार रीट परीक्षा में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक और फेस रिजेक्शन के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। फर्जी और डमी अभ्यर्थियों की पहचान के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी होगी। साथ ही चुनाव की तरह मानक संचाल प्रक्रिया का पूरा पालन होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article