RBSE Rajasthan Board 12th Science, Commerce, Arts Model Paper 2025 Download: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से आयोजित की जाएंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2025 को (Rajasthan Board 12th Model Paper) समाप्त होगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 5 अप्रैल 2025, शनिवार को आयोजित (Rajasthan Board 12th Model Paper) की जाएगी। परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 11 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में परीक्षा में अब गिनती के दिन बचे हैं। छात्रों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। छात्रों से अनुरोध है कि एग्जाम में अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए सैंपल पेपर जरूर हल करें। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Board Model Paper 2025 Download: पास होने के लिए इतने मार्क्स
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के पासिंग पर्सेंटेज की बात करें तो छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 पर्सेंट से कम नंबर आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Rajsthan Board 12th Science, Commerce, Arts Model Paper 2025
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Books/Old Papers/Model Questions लिंक पर क्लिक करें।
- अब Model Questions पर जाएं।
- यहां Model Papers 2025 पर क्लिक करें।
- विषयवार मॉडल पेपर आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE 12th Science, Commerce, Arts Model Paper 2025: यहां डाउनलोड करें स्ट्रीम वाइज मॉडल पेपर
Sr.Secondary (Arts) Model Question Paper - 12वीं आर्ट्स के लिए यहां करें क्लिक
Sr.Secondary (Science) Model Question Paper - 12वीं साइंस के लिए यहां करें क्लिक
Sr.Secondary (Commerce) Model Question Paper - 12वीं कॉमर्स के लिए यहां करें क्लिक
नोट करें- यहां आप Model Papers 2025 पर क्लिक करेंगे तो स्ट्रीम वाइज लिंक आ जाएगा। इस पर क्लिक करते ही पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
Rajasthan Board Model Paper 2025: सैंपल पेपर जरूर करें सॉल्व
बता दें राजस्थान बोर्ड में मॉडल पेपर के आधार पर ही सैंपल पेपर तैयार होते हैं। ऐसे में एग्जाम से पहले मॉडल पेपर हल करना ना भूलें। यहां एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम ठीक इसी प्रकार होता है।
