एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: नोट! कल इस समय राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 1, 2023, 11:56 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 Direct Link at rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, Sarkari Result 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कल यानी 2 जून को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: यहां चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 Direct Link at rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, Sarkari Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कल यानी 2 जून को दोपहर ठीक 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: ऐसे करें चेक

  1. rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाना होगा। यहां RBSE10 टाइप कर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेजें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Rajasthan Board 10th Result 2023: डाउनलोड करें मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट डाउनलोज कर सकेंगे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article