एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Marksheet 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं मार्कशीट, Direct Link से तुरंत करें डाउनलोड

RBSE Rajasthan Board 10th Marksheet 2024 (राजस्थान बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2024): राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मई को शाम 5 बजे जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RBSE Rajasthan Board 10th Marksheet 2024

RBSE Rajasthan Board 10th Marksheet 2024 (राजस्थान बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2024): राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (RBSE Class 10th Result 2024) आज यानी 29 मई को जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 के साथ ही पास प्रतिशत और टॉपर्स से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2024) डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan 10th Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 8:15 बजे से 11:45 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में लगभग 10.62 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Rajasthan Board 10th Result 2024: एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको RJ10 स्पेस Roll Number टाइप करके 5676750 या फिर 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। वहीं, बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download RBSE 10th Marksheet 2024

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Class 10th Marksheet 2024: कहां मिलेगी मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड 10वीं की प्रोविजनल मार्कशीट स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, राजस्थान बोर्ड 10वीं की ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article