RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE Ajmer Board) के रिजल्ट को लेकर अहम अपडेट सामने ( Rajasthan Board 10th Result) आई है। राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मई से पहले घोषित कर (Rajasthan Board 12th Result) दिया जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में राजस्थान बोर्ड के एक जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि बोर्ड 20 मई से पहले कक्षा 12वीं के रिजल्ट का ऐलान करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि, बोर्ड पहले साइंस स्ट्रीम (RBSE 12th Science Result) का रिजल्ट जारी करेगा। इसके एक से दो दिन के भीतर आर्ट्स व कॉमर्स संकाय का रिजल्ट घोषित होगा। वहीं राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल के नतीजे अगले सप्ताह जारी होने की (RBSE 10th Result) संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट
बता दें इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च तक थी। जबकि हायर सेकंडरी या इंटर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 21 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 11 लाख 10वीं के व 9 लाख 12वीं के छात्र शामिल थे। वहीं अब स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। पिछले साल आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी।
Rajasthan Board 10th 12th Result: यहां देखें पास फीसदी
साल 2023 में आरबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 95.65 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वाणिज्य संकाय का रिजल्ट 96.60 फीसदी था। जबकि कला संकाय का कुल पास फीसदी 92.35 पर्सेंट है। उम्मीद है कि इस बार पास फीसदी पिछली बार से अच्छा देखने को मिल सकता है।RBSE 10th Result: यहां देखें 10वीं का पास पर्सेंटेज
| 2023 | 90.49% |
| 2022 | 82.89% |
| 2021 | 99.56% |
| 2020 | 80.64% |
| 2019 | 79.85% |
| 2018 | 79.86% |
Rajasthan Board 10th 12th Result: इस लिंक से सबसे पहले रिजल्ट
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- indiaresults.com
RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
- rajresults.nic.in पर जाएं।
- अब RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर (Roll Number) व डेट ऑफ बर्थ (DOB) दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Rajasthan Board Result 2024 Via SMS: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट
RBSE 10th 12th Result 2024 जारी होने के बाद साइट का क्रैश होना स्वाभाविक है। ऐसे में छात्र नीचे दिए स्टेप बाय स्टेप एसएमएस के जरिए परिणाम चेक कर सकेंगे।- सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
- यहां RAJ10 या RAJ12 टाइप कर स्पेस देकर अपना Roll Number दर्ज करें।
- फिर 56263 पर भेजें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
