RBSE 10th, 12th Exam Date 2023: राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2023 डेटशीट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्ठान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE 10th, 12th Exam Date 2023: फरवरी में होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी में किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Rajasthan Board Exam 2023 Date Sheet: फर्जी वेबसाइट से सावधान
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबर वायरल होती रहती है। ऐसे में स्टूडेट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुडे़ किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
How to download RBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम डेटशीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको सामने राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स डेटशीट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RBSE Board Exam 2023 Date: इतने स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल
बीते सत्र में राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित का गई थी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक हुई थी। परीक्षा में लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
