एजुकेशन

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: खत्म होने जा रहा इंतजार, जानें कब आएगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 24, 2022, 10:54 AM IST

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अपडेट है। बोर्ड किसी भी वक्त परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर सकता है। ऐसे में परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Image

सीबीएसई डेटशीट 2023

Photo : iStock

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: सीबीएसई डेटशीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी होने जा रही है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीएसई एग्जाम 2023 का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीबीएसई डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Board Exam 2023: कब से होगी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से शुरू होगी। वहीं, थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जाएगी लेकिन बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई डेटशीट दिसंबर के अंत में या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होगी। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

CBSE 10th, 12th Exam Date 2023: एडमिट कार्ड जल्द

इस साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम का आयोजन केवल एक बार ही किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट परअपलोड होगा। सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CBSE 10th, 12th Exam 2023 Admit Card: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रिंगटोन पर निकाल सकते हैं।

CBSE Class 10th, 12th Exam 2023: मार्किंग स्कीम जारी

सीबीएसई ने हाल ही में 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी किया है। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम की बेहतर तैयारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषयों का सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article