एजुकेशन

RBI Grade B Result 2023: यहां से डाउनलोड करें ग्रेड बी रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

RBI Grade B Result 2023, Sarkari Result 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की व रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

RBI Grade B Result 2023

Photo : iStock

RBI Grade B Phase I Result, Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) की ओर से ग्रेड बी (RBI Grade B Prelims Exam 2023) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से प्रोविजनल आंसर-की (RBI Grade B Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा RBI Grade B Prelims Answer key 2023 की डायरेक्ट पीडीएफ लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBI Grade B Phase I Exam 2023: कब हुई प्रीलिम्स परीक्षा

आरबीआई ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है। ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा 9 जुलाई को आयोजित की गई थी। वहीं, मेन्स परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा । ऐसे में प्रीलिम्स का रिजल्ट अब किसी भी घोषित किया जा सकता है।

RBI Grade B Phase I Result 2023: कब जारी होगा रिजल्ट

आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की और रिजल्ट जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RBI Grade B Phase I Result 2023

  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ग्रेड बी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आरबीआई में ग्रेड बी के 291 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें ऑफिसर ग्रेड बी जनरल के 238 पद, ग्रेड बी डीईपीआर के 38 पद और ग्रेड बी डीएसआईएम के 31 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44500 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article