RBI Assistant Admit Card 2023, RBI Assistant Prelims Admit Card 2023: बैंक एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा असिस्टेंट एग्जाम (RBI Assistant Exam 2023) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RBI Assistant Exam 2023 Date: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर और 19 नवंबर को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का ए़डमिट कार्ड नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
RBI Assistant Exam Pattern 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to Download RBI Assistant Admit Card 2023
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Assistant Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा 31 दिसंबर को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
