एजुकेशन

RBSE 10th Result 2025: इन वेबसाइट पर जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Official Website: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडेरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

RBSE 10th Result 2025

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Official Website: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 28 मई को जारी कर दिया जाएगा। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

RBSE 10th Result 2025 List of Official Websites

  • rajresults.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in

How to download RBSE 10th Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Class 10th Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया था। आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10.60 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि, 10.39 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि साल 2024 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03 फीसदी था।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article