Rajasthan School Closed, Devnarayan Jayanti School Closed News in Hindi: भगवान श्री देवनारायण राजस्थान के एक लोक देवता, शासक और महान योद्धा थे। इनकी पूजा मुख्य रूप से राजस्थान में की जाती है। इस साल उनकी जयंती 16 फरवरी (Devnarayan Jayanti 2024 Date) को मनाई जाएगी। ऐसे में स्कूली छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस अवसर पर उनके स्कूल खुले रहेंगे या फिर अवकाश घोषित (Rajasthan School Closed) कर दिया जाएगा। बता दें कि इसको लेकर अपडेट आया गया है।
जारी हुआ आदेश
आधिकारी जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 16 फरवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, 16 फरवरी यानी शुक्रवार को राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा।
विष्णु के अवतार
राजस्थान एवं अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है। भगवान देवनारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। उनकी आराधना एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता एवं पराक्रमी योद्धा के रूप में की जाती है।
लोक कल्याण के लिए किया काम
पौराणिक मान्यताओं के मताबिक देवनारायण का जन्म राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी गांव में राजा सवाई भोज के घर हुआ था। उन्होंने शिप्रा नदी के तट पर भगवान विष्णु की कठिन साधना की थी। फिर गुरुओं से तंत्र शित्रा प्राप्त की और युवावस्था में शक्तिशाली योद्धा बन गए। देवनारायण ने लोक कल्याण के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग किया। इसी वजह से लोग उनकी पूजा करते हैं।
