Dalljiet Kaur Open Up On Love And Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। दलजीत कौर ने अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एक्ट्रेस की पहली शादी शालीन भनोट के साथ हुई थी। हालांकि बेटे के जन्म के कुछ वक्त बाद ही दलजीत कौर और शालीन भनोट की शादी टूट गई। वहीं एक्ट्रेस ने 2024 में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल संग भी शादी रचाई। लेकिन ये शादी चंद महीने ही चल पाई। वहीं अब दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्या वह दोबारा प्यार या शादी के लिए तैयार हैं? एक्ट्रेस ने कहा कि वह दोबारा प्यार में नहीं पड़ना चाहतीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'तुम्हें मेरी जरूरत नहीं', Akanksha Chamola पर भड़के गौरव खन्ना, तलाक के ऐलान पर कही बड़ी बात
प्यार पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी
पिंकविला संग बातचीत के दौरान दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से पूछा गया कि अगर कोई सच में उनसे प्यार का इजहार करे तो उनका क्या रिएक्शन होगा। इसपर एक्ट्रेस ने साफ कहा, "मैं दोबारा प्यार में नहीं पड़ना चाहती। प्यार इतना अंडररेटेड है मेरे लिए। हो सकता है...कभी भी न नहीं कहना चाहिए। चलो, हो सकता है 15-20 साल बाद, जब मैं 60-70 की हो जाऊं। शायद। लेकिन इस वक्त, प्यार को मैंने इतने तुच्छ तरीकों से देखा है कि। क्या मतलब, आप 45-46 साल के हो और आपको लड़कियां मतलब एकदम धूम-धाम करके ले गए। और वहां दूसरी लड़की के चक्कर में हो। क्या कर रहे हो मतलब? क्या? आप 20 साल के भी नहीं हो। मैं तो 20 साल वालों को भी बोलती हूं कि आजकल ये ज्यादा समझदार बच्चे हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim के चक्कर में जमीन पर गिरीं Dipika Kakar, हाथ जोड़ते हुए बोलीं- ऐसा मत करो...

Dalljiet Kaur ने शादी और प्यार पर तोड़ी चुप्पी
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बताया कि प्यार, मोहब्बत और लव शब्द उन्हें बेहद ओछे लगने लगे हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "हे भगवान, पहले परिवार को लाओ टेबल पर, इंसानियत लाओ टेबल पर। सम्मान लाओ टेबल पर, फिर बात करो। मेरे लिए बस यही है।"
