एजुकेशन

मां का साथ और खुद पर भरोसा, 18 साल की तन्वी शर्मा ने सेल्फ स्टडी के दम पर मर्चेंट नेवी में बनाई पहचान

Tanvi Sharma Motivational Success Story In Hindi: जम्मू कश्मीर के राजौरी की रहने वाली 18 वर्षीय तन्वी शर्मा मर्चेंट सेल्फ स्टडी के दम पर मर्चेंट नेवी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब अगस्त में उनकी ज्वाइनिंग होने जा रही है। यहां आप तन्वी शर्मा के सफलता की कहानी जान सकते हैं।

Image

Tanvi Sharma Success Story In Hindi: 18 साल की तन्वी शर्मा ने सेल्फ स्टडी के दम पर मर्चेंट नेवी में रचा इतिहास

Tanvi Sharma Motivational Success Story In Hindi: कड़ी मेहनत व संघर्ष से व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर (Tanvi Sharma Success Story) सकते हैं। यह लाइन जम्मू कश्मीर के राजौरी की रहने वाली 18 वर्ष की तन्वी शर्मा पर सटीक (Tanvi Sharma Merchant Navy Success Story) बैठती है। अक्सर 12वीं की परीक्षा देने के बाद छात्र डॉक्टर या इंजीनियर के लिए जेईई नीट की तैयारी में लग जाते हैं। लेकिन तन्वी ने मर्चेंट नेवी की राह चुना। उन्होंने 12वीं की परीक्षा देने के साथ ही एक महीने जमकर तैयारी की और 2025 में मर्चेंट नेवी की परीक्षा क्वालीफाई कर लिया। अब अगस्त में उनकी ज्वाइनिंग होने जा रही है।

Tanvi Sharma Motivational Success Story : सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की सफलता

सबसे खास बात यह है कि तन्वी ने इस सफलता के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने केवल एक महीने की सेल्फ-स्टडी के जरिए परीक्षा की तैयारी की और 12वीं कक्षा पूरी करने के तुरंत बाद 2025 में इंडियन मर्चेंट नेवी की परीक्षा पास कर ली। उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कम समय में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

NEET-JEE नहीं चुना अलग रास्ता

तन्वी ने एएनआई से बातचीत के दौरन बताया कि, 12वीं क्लास पूरी करने के बाद मेरे पास कई ऑप्शन थे... मैं NEET या JEE की तैयारी कर सकती थी। लेकिन, मैं एक बिल्कुल अलग करियर चुनना चाहती थी... मैं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम करना चाहती थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। तन्वी ने बताया कि अक्सर एग्जाम देने के लिए मुझे दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और कभी-कभी गोवा जैसे दूर के शहरों में जाना पड़ता था।... इसका मुख्य श्रेय मेरी मां को जाता है। उन्होंने कहा कि जब साथ देने वाला कोई नहीं था तो उनकी मां हर दम पर उनके साथ खड़ी रही। वह उन्हें अलग शहरों में परीक्षा दिलाने ले गई और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाती रही।

Tanvi Sharma Merchant Navy Success Story

तन्वी ने कहा कि जब तक आप अपना लक्ष्य पाने के लिए अपने अंदर जुनून और आग नहीं जगाते, तब तक आप सिर्फ बाहरी स्रोतों से कुछ खास हासिल नहीं कर सकते। आज मुझे बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article