एजुकेशन

NEET UG Re Exam Result 2026: क्या इस सप्ताह जारी हो सकता है नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट, जानें इसके बाद की प्रक्रिया

NEET UG Re Exam Result 2026, neet.nta.nic.in: आमतौर पर नीट यूजी के रिजल्ट परीक्षा के लगभग 45 दिन बाद घोषित किया (NEET UG Re Exam Result 2026) जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि जून के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो (NEET UG Re Exam Result) सकता है।

Image

NEET UG Re Exam Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट

NEET UG Re Exam Result 2026, neet.nta.nic.in: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर (NEET UG Re Exam Result 2026) रहे हैं। नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को रद्द की (NEET UG Re Exam Result) गई थी। इसके बाद एग्जाम 21 जून को निर्धारित था। रिजल्ट की बात करें तो आमतौर पर नीट यूजी का रिजल्ट परीक्षा से लगभग 45 दिन बाद घोषित किया जाता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

एनटीए ने री एग्जाम के बाद 25 जून को नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 28 जून 2026 तक का समय दिया गया था। उम्मीद है कि जून के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

NEET UG Re Exam Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET UG Re Exam Result 2026 लिंक पर क्लकि करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • साथ ही कटऑफ लिस्ट भी साइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET UG Counselling Process: कॉलेज व कोर्स का विकल्प

रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। यहां 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की काउंसलिंग एमसीसी करवाता है। जबकि 85% स्टेट कोटा की काउंसलिंग संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी करवाती है। ऐसे में काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद फिर अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज व कोर्स का विकल्प चुनें। इसके बाद तय समय सीमा के साथ आपको चॉइस लॉक करना होगा।

NEET UG Admssion Documents: नीट यूजी एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

सीट अलॉटमेंट के बाद आपको संबंधित कॉलेज या संस्थान में अपने डॉक्यूमेंट्स व फीस के साथ रिपोर्टिंग करना होगा। यहां आपके नीचे दिए गए ये दस्तावेज होने चाहिए।

  1. 10वीं की मार्कशीट
  2. 12वीं की मार्कशीट
  3. नीट स्कोर कार्ड
  4. एडमिट कार्ड
  5. जन्म प्रमाण पत्र
  6. आधार कार्ड
  7. पहचान पत्र
  8. पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ

यदि काउंसलिंग के बाद पहले राउंड में आपको सीट अलॉट नहीं होती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगले राउंड का इंतजार करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article