Rajasthan School Academic Calendar, Rajasthan School Summer Vacation 2026: राजस्थान बोर्ड के स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी (Rajasthan School Academic Calendar 2026) खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान अजमेर ने नया शैक्षणिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही समर वेकेशन का ऐलान भी कर दिया (Rajasthan School Summer Vacation) गया है। जारी सूचना के मुताबिक राजस्थान बोर्ड 1 अप्रैल से स्कूल खुलने के बाद 15 मई तक पढ़ाई होगी। फिर 16 मई से 20 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से होगा शुरू होगा। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।
जारी ट्वीट में कहा गया है कि राजस्थान बोर्ड 1 अप्रैल से स्कूल खुलने के बाद 15 मई तक होगी पढ़ाई, 16 मई से 20 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से होगा शुरू।
Rajasthan Board 10th 12th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा
बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित थी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित है। वहीं अब परीक्षा समाप्ति की ओर है। यहां हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 10.68 लाख छात्रों ने और 12वीं कक्षा में 9.58 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षाएं राज्य भर में 6,191 से अधिक केंद्रों पर निर्धारित है।
Rajasthan Board 5th 8th Exam: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं की परीक्षा
वहीं राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं की परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच निर्धारित है। कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू है। जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 5 मार्च के बीच शुरू है। एग्जाम एक पाली में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 4 बजे तक होगी। इसके लिए कुल लगभग 27 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
