एजुकेशन

Rajasthan Safai Karmi Bharti: राजस्थान में सफाई कर्मी के 24752 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर तक आवेदन का मौका

Rajasthan safai karmi Recruitment 2026: राजस्थान में सफाई कर्मी के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। इन पदों पर 28 सितंबर तक आवेदन का मौका है।

Image

राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Rajasthan safai karmi Recruitment 2026: राजस्थान में सफाई कर्मी के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। इन पदों पर 28 सितंबर तक आवेदन का मौका है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करने के आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। खासबात ये है कि नगरीय निकाय में 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को लॉटरी में प्राथमिकता दी जाएगी।

राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती 2026

  • पदों की कुल संख्या: 24,752
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
  • आयु सीमा: 21 वर्ष से 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार)
  • शैक्षणिक योग्यता: कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता आवश्यक नहीं है, लेकिन उम्मीदवार के पास किसी भी नगरीय निकाय/संस्थान का सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • चयन का तरीका: लॉटरी सिस्टम

कितनी होगी सैलरी

सफाई कर्मचारी पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7410 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है यानी शैक्षिक बाध्यता कोई नहीं है। बिना पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमानुसार आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article