Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी (Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026) खबर है। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में 24 हजार 752 सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती (Rajasthan Safai Karmchari Bharti) निकाली है। खास बात यह है कि यहां आवेदन करने के लिए किसी प्रकार की कोई शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। यहां आवेदन 15 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 है। यह भर्ती 1 साल की संविदा के आधार पर की जा रही है। यहां आप राजस्थान सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन से संबंधित सभी जानकारी जान सकते हैं।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: नगर निकाय के अनुसार वैकेंसी
- जयपुर - 4,811 पद
- कोटा - 1,357 पद
- बीकानेर - 1,084 पद
- जोधपुर - 890 पद
- सीकर - 480 पद
- भरतपुर - 450 पद
- अलवर - 426 पद
- भिवाड़ी - 350 पद
- धौलपुर - 340 पद
- चूरू - 320 पद
- उदयपुर - 300 पद
- भीलवाड़ा - 296 पद
- अजमेर - 290 पद
- झुंझुनूं - 287 पद
- पाली - 287 पद
Rajasthan Safai Karmchari Eligibility: राजस्थान सफाई कर्मचारी के लिए नहीं कोई योग्यता
राजस्थान सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। लेकिन अभ्यर्थी राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है।
Rajasthan Safai Karmchari Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ऑनलाइन लॉटरी के जरिए सेलेक्शन होगा। जिसे सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) के सॉफ्टवेयर के माध्यम से निकाला जाएगा। साथ ही ध्यान रहे लॉटरी से पहले दस्तावेजों की जांच की जाएगी। ध्यान रहे यहां सबसे पहले उसी निकाय के अनुभवी स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
