एजुकेशन

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2023: राजस्थान में 13184 पदों पर होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया में किन्हें दी जाएगी प्राथमिकता

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 12, 2023, 02:38 PM IST

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2023: राजस्थान में जल्द ही सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू होने वाली है, बता दें, इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं, अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहां से जानें चयन में किसे प्राथमिकता दी जाएगी।

Image

सफाई कर्मचारियों की भर्ती 2023 (image - canva)

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2023 जल्द ही शुरू होने वाली है। राजस्थान राज्य में सफाई कर्मचारियों की यह सबसे बड़ी वैकेंसी है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 13184 पदों को भरा जाएगा। सबसे ज्यादा 3670 पद ग्रेटर नगर निगम में भरे जाएंगे। बता दें, इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं, अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहां से जानें चयन में किसे प्राथमिकता दी जाएगी।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आने के बाद इसे संसोधित किया गया था, जिसके अनुसार, अनुभव प्रमाण पत्र में सक्षम अधिकारी की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। इससे नौकरी का रास्ता आसान हो गया है। जारी संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी 4 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले तक आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2023 थी।

राजस्थान भर्ती 2023 के लिए किसे दी जाएगी प्राथमिकता

आवेदन पत्र भरने में यदि त्रुटि रह जाए या आपको कुछ बदलाव करने की जरूरत लगे, तो इसके लिए 5 से 9 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। रही बात प्राथमिकता की, तो राजस्थान भर्ती 2023 के लिए विधवा और तलाकशुदा महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। अब चूंकि नोटिफिकेशन में कहीं भी अनुभवी सफाई कर्मचारियों को वरीयता देने की बात नहीं कही गई है, इसलिए कोई भी इन पदों पर आवेदन कर सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन व कितनी मिलेगी सैलरी

Rajasthan Safai Karamchari का सेलेक्शन कुछ सवाल जवाब व प्रैक्टिकल के माध्यम से किया जाएगा। राजस्थान सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग के अनुसार, सफाई कर्मचारी के पर पर चयनित आवेदकों को पे मैट्रिक्स लेवल-1 दिया जाना तय है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article