एजुकेशन

Rajasthan PTET Answer Key 2025 Released: जारी हुई राजस्थान पीटीईटी आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें पीडीएफ

Rajasthan PTET Answer Key 2025 released at ptetvmoukota2025.com: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीटीईटी आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

PTET Answer Key 2025

Rajasthan PTET Answer Key 2025 released at ptetvmoukota2025.com: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीटीईटी आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

PTET Answer Key 2025 PDF: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 जून को किया गया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य के कुल 736 केंद्र पर हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 19 जून से 21 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download PTET Answer Key 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीटीईटी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
PTET Answer Key 2025 Direct Link

Rajasthan PTET Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान पीटीईटी आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। पीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। फिर उन्हें रैंक के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाएगा। पीटीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म अलग से जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article