एजुकेशन

Rajasthan PTET Answer Key 2025: राजस्थान पीटीईटी आंसर-की पीडीएफ, ptetvmoukota2025.com से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan PTET Answer Key 2025 PDF Download Link at ptetvmoukota2025.com: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com से पर जारी की जाएगी।

Image

Rajasthan PTET Answer Key 2025

Rajasthan PTET Answer Key 2025 PDF Download Link at ptetvmoukota2025.com: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पीटीईटी आंसर-की 2025 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan PTET Answer Key 2025: कब आएगी पीटीईटी आंसर-की

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 जून को किया गया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य के कुल 736 केंद्र पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पीटीईटी आंसर-की जून के आखिरी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download PTET Answer Key 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीटीईटी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान पीटीईटी आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी जवाब या सवाल पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article