REET Exam Date 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती (REET Mains Exam 2026 Admit Card released) परीक्षा 2025 को लेकर जानकारी साझा की है। परीक्षा 17 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी अपना प्रोविजनल ई एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 से SSO ID या फिर बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिड कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी कर दिए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। इसमें परीक्षा तिथि, समय और एग्जाम से जुड़े जरूरी निर्देश होंगे।
रीट परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी (REET Mains Exam 2026 Details)
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। साथ ही परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले एग्जाम हॉल बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। (REET Exam Date 2026)

REET Time Table
ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को प्रोविजनल ई प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो रखनी होगी। (REET Exam Guidelines) किसी भी तरह की घड़ी, नीले ट्रांसपेरेंट पेन के अलावा कोई अन्य पेन, मोबाइल, पानी की बोतल या फिर पर्स लेकर जाना मना है।
परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश REET Mains Exam Important Guidelines:
ड्रेस कोड की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए शर्ट, टीशर्ट, कुर्ता, पायजामा या फिर पैंट (आधी या पूरी आस्तीन) वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए सूट. साड़ी, ब्लाउज या आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता। महिलाएं बालों में साधारण रबर बैंड लगा सकती हैं।
हवाई चप्पल (स्लीपर्स), सैंडल, जूते और मोजे पहन सकते हैं। पुरुष और महिला दोनों को ही जीन्स पहनने की अनुमति नहीं है। बड़े बटन वाले कपड़े, ब्रोच, जड़ाऊ पिन, फूल या फिर किसी तरह का बैज वर्जित है। परीक्षा में अंगूठी, ब्रेसलेट, भारी चूड़ियां या फिर अन्य जेवरात पहनकर न आएं।
