एजुकेशन

Rajasthan Pre D.El.Ed 2023: आज से शुरू हुए राजस्थान प्री डीलेड के लिए आवेदन, जानें तरीका, फीस व सब कुछ

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 10, 2023, 03:05 PM IST

Rajasthan Pre D.El.Ed 2023: शिक्षा विभागीय परीक्षा, राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 10 जुलाई से शुरू कर दी है। पंजीकरण लिंक सक्रिय हो गया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक के अलावा आवेदन कर तरीका, फीस व अन्य जानकारी देखें।

Image

राजस्थान प्री डीलेड के लिए आवेदन शुरू 2023 (image - canva)

Rajasthan Pre DElEd 2023 Registration Begins at panjiyakpredeled.in: शिक्षा विभागीय परीक्षा, राजस्थान ने आखिर उन लोगों का इंतजार खत्म कर दिया जो प्री डी.एल.एड परीक्षा के लिए अप्लाई की राह देख रहे थे, राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 10 जुलाई से शुरू कर दी है। पंजीकरण लिंक सक्रिय हो गया है, उम्मीदवार आवेदन का तरीका देखें।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी एल एड) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Pre DElEd 2023 Age - राजस्थान प्री डी.एल. ईडी के लिए उम्र

आवेदकों की आयु 01 जुलाई, 2023 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान प्री डी.एल. ईडी 2023 पंजीकरण 30 जुलाई, 2023 को समाप्त होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 जुलाई है।

Rajasthan Pre DElEd 2023 Eligibility - राजस्थान प्री डी.एल. ईडी के लिए योग्यता

आवेदकों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष योग्यता के साथ अपनी 12वीं कक्षा की शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी करनी होगी।

Rajasthan Pre D. El. Ed. Exam 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाएं
  • होमपेज पर प्री डीएलएड 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें
  • अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें
  • भविष्य के लिए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें

एक पेपर के लिए, उम्मीदवारों को 400 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि दो पेपर के लिए शुल्क 500 रुपये है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!