एजुकेशन

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: जारी हुए पीईटी और पीएसटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होम गार्ड विभाग ने पीईटी और पीएसटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार home.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026 (Phot- Canva)

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होम गार्ड विभाग ने पीईटी और पीएसटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार जो पीईटी और पीएसटी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह आधिकारीक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के पीईटी और पीएसटी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी राजस्थान होम गार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा?

राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए पीईटी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसका एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इसका आयोजन राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।

कितने पदों को भरने के लिए हो रही है परीक्षा

बता दें कि राजस्थान होम गार्ड भर्ती 3,842 रिक्तियों को भरने के लिए निकाली गई है। पीईटी और पीएसटी परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।

राजस्थान होम गार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा के एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

राजस्थान होम गार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए हुए Rajasthan Home Guard Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद नए खुले पेज पर एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

4. सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. अब, आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

6. उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी ले जाना न भूलें।

राजस्थान होम गार्ड पीईटी की समय सीमा क्या है

राजस्थान होम गार्ड पीईटी परीक्षा देने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट का समय दिया गया है। वहीं एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों को 5 किलोमीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article