एजुकेशन

Rajasthan Free Coaching: राजस्थान में फ्री कोचिंग का विस्तार, 30000 छात्रों को मिलेगा एडमिशन, जानें कैसे होगा चयन

Rajasthan Free Anuprati Coaching Scheme: राजस्थान में फ्री कोचिंग के लिए शुरू किए गए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का विस्तार किया गया है। राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि अब 30000 छात्रों को इस योजना के तहत एडमिशन मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले साल 20000 छात्रों ने इस योजना का लाभ उठाया है।

Image

राजस्थान फ्री कोचिंग स्कीम

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Free Anuprati Coaching Scheme: राजस्थान में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का विस्तार किया गया है। दरअसल, मंगलवार को राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में संशोधन किया जा रहा है। अब इस योजना का लाभ 30000 छात्रों को मिलेगा।

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की शुरुआत के समय 10000 छात्रों को लाभ देने का प्रावधान था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 15000 कर दिया गया। अब इस योजना के माध्यम से 30000 छात्रों को फ्री कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। आइए इसमें चयन की प्रक्रिया जानते हैं।

Rajasthan Free Coaching में कैसे होगा चयन?

राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाएंगी। इसमें सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के अनुसार छात्रों का चयन होगा। फ्री कोचिंग के लिए छात्रों का चयन योग्यता, जिला और परीक्षा श्रेणी के आधार पर किया जाएगा।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को फ्री में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद विभाग द्वारा समय-समय पर योग्यता के आधार पर कोचिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इसका विस्तार किया जा रहा है।

क्या है Rajasthan Anuprati Free Coaching?

राजस्थान में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की तरफ से एक नई योजना निकाली गई है। इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री में कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। भारतीय सिविल सेवा, राजस्थान सिविल सेवा, आईआईटी, आईआईएम, सीपीएमटी और NEET जैसी परीक्षाओं को इससे जोड़ा गया है। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article